फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्भावना क्रिकेट मैच महाप्रबंधक (ईएंडसी) की टीम ने जीता

विज्ञापन
स्थापना दिवस पर बनबसा स्थित टकनपुर पावर स्टेशन पर तैयार पुस्तक का विमोचन करते अधिकारी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी स्थापना दिवस पर बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन में आयोजित सद्भावना क्रिकेट मैच में महाप्रबंधक इलेक्ट्रानिक एंड कंम्यूनिकेशन (ईएंडसी) की टीम ने प्रमुख महाप्रबंधक (प्रभारी) एसके शर्मा की टीम को हराया।
विज्ञापन

टनकपुर पावर स्टेशन खेल मैदान में हुए इस मैच में टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रमुख महाप्रबंधक एसके शर्मा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 68 रन बनाए। जवाब में महाप्रबंधक इलेक्ट्रानिक एंड कंम्यूनिकेशन (ईएंडसी) मदन लाल की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर बारहवें ओवर में विजयी लक्ष्य 69 रन बना मैच जीत लिया। टीम के लिए सर्वाधिक 25 रन ऐश्वर्य वर्मा ने दिया। मैच के अंपायर डीपी पटेल व आशिक अली व स्कोरर जेएस मेहता थे। इससे पहले मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला कल्याण संस्था अध्यक्षा अनीता शर्मा और विशिष्ठ अतिथि मृदुला शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें