फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद : अपने ही वाहन से दबकर चालक की मौत

Wed, 20 Dec 2023 09:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
नरेश सिंह उर्फ निर्मल मृतक चालक फाइल फोटो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। यात्रियों का सामान चढ़ाने के दौरान अपने ही वाहन की चपेट में आकर चालक की मौत हो गई। चालक परिजनों और सवारियों को लोहाघाट से पिथौरागढ़ ले जा रहा था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि बुधवार को नरेश सिंह उर्फ निर्मल (35) पुत्र शेर सिंह निवासी पुनाबे चंपावत से वाहन (यूके 03 टीए 1429) में परिवार और कुछ सवारियों को लेकर पिथौरागढ़ की ओर जा रहा था। पाटन पुल से आगे प्रेमनगर के पास कुछ सवारियों का सामान चढ़ाने के बाद नरेशन वाहन के पीछे ही खड़ा था।
इस दौरान ढलान में खड़ा वाहन तेजी से पीछे की ओर आ गया जिससे उसे संभलने का मौका नहीं मिला और वह पीछे दीवार और आगे से आए वाहन के बीच में फंसकर दब गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकालकर अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, सचिन जोशी, राजू गड़कोटी आदि भी उपजिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें