स्वाला डेंजर जोन में सड़क में आया मलबा हटाती मशीन। स्रोत:पुलिस
चंपावत। जिले में शुक्रवार तड़के सुबह से बारिश होने के कारण एनएच स्वाला सहित अन्य जगहों में मलबा आने से बंद हो गया। स्वाला में साढ़े पांच घंटे बाद एनएच में यातायात सुचारु होने से लोगों ने राहत महसूस की।
सुबह से बारिश के कारण एनएच समेत एक ग्रामीण सड़क बंद हो गई। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एनएच स्वाला, टिपनटॉप और बस्टियागूंठ, संतोला में बंद हो गया। एनएच में करीब साढ़े पांच बजे बाद यातायात से लिए सुचारु हो गया। अमोड़ी-छतकोट ग्रामीण सड़क बंद होने से पांच हजार से अधिक की आबादी परेशान रही। क्षेत्र के लोगों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। पिछले 24 घंटे में चंपावत में 64 मिमी, लोहाघाट में 24 मिमी, पाटी में 18 मिमी, टनकपुर में 20 मिमी और बनबसा में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। 12 बजे करीब बारिश बंद हुई। इसके बाद बादल छाए रहे। संवाद