चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर स्वाला में बीच सड़क में एक कैंटर वाहन का एक्सल टूटने से यातायात बाधित रहा। इससे सड़क पर करीब 45 मिनट लंबा जाम लग गया। टनकपुर से चंपावत और चंपावत से टनकपुर की तरफ जा रहे सैकड़ों वाहन फंस गए।
बृहस्पतिवार को स्वाला एनएच में टनकपुर से पिथौरागढ़ को जा रहा कैंटर वाहन का बीच सड़क में एक्सल टूट गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग। यात्रियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। करीब 45 मिनट तक वाहन सड़क पर खड़ा रहा। इसके बाद जेसीबी मशीन लगाकर वाहन को किनारे किया गया गया। तब जाकर यातायात सुचारू हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद