रीठासाहिब प्राथमिक विद्यालय के परिसर में भू-धंसवा से आई दरारें। संवाद
चंपावत। रीठासाहिब-कुल्याल गांव सड़क पर बुधवार को पहाड़ी से हुए भूस्खलन के कारण राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौड़ा मेहता खतरे की जद में आ गया है। भू-धंसाव होने के कारण विद्यालय का शौचालय और किचन ध्वस्त हो गया है। विद्यालय भवन को भी अब खतरा पैदा हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह बोहरा ने कहा कि प्रशासन और शिक्षा विभाग को विद्यालय भवन की सुरक्षा के इंतजाम करने चाहिए। उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने 22 तारीख को तहसीलदार पाटी को विद्यालय परिसर में दरार के संबंध में लिखित रूप से अवगत करा दिया गया था। सीईओ एमएस बिष्ट ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, कार्यवाही की जा रही है। डीईओ प्राथमिक को कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। संवाद