फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्वाला डेंजर जोन में लग रहा जाम, दिवाली पर घर लौट रहे लोग हो रहे परेशान

Fri, 17 Oct 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर स्वाला डेंजर जोन में शुक्रवार सुबह वाहनों का लंबा जाम देखने को मिला। पहाड़ों से मैदान और पहाड़ी इलाकों को लौट रहे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक दिक्कत दिवाली के लिए बाहरी राज्यों से पहाड़ लौट रहे लोगों को हुई।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि सड़क की स्थिति ठीक होने के बावजूद यहां वाहनों का लंबा जाम लग रहा है। छोटे वाहनों के बीच में घुसने के कारण दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को पास नहीं मिल पा रहा है। इससे घंटों तक लंबा जाम लग रहा है। इससे डेंजर जोन में खड़े वाहनों के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि प्रशासन को इस व्यवस्था को बेहतर बनाना चाहिए। दिवाली पर घर लौट रहे लोगों को कई बार घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि डेंजर जोन पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। वह लगातार यातायात को नियंत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें