फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खोया, बर्फी, लड्डू, गुलाब जामुन के सैंपल लिए

Fri, 17 Oct 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। दीपावली पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग और राजस्व विभाग ने चंपावत में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विशेष रूप से मिठाई और किराना स्टोर सहित लगभग 10 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। मुख्य बाजार स्थित मिठाई की दुकानों से खोया बर्फी, लड्डू, बेसन मिठाई, गुलाब जामुन आदि के सैंपल लिए जबकि विशाल मेगामार्ट और रिलायंस स्टोर से पैक्ड मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए राजकीय लैब, रुद्रपुर के लिए भेजे। अभियान दल में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी, तहसीलदार ईश्वर राम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तहसील चंपावत बची सिंह जीना, खाद्य सुरक्षा विभाग के कर्मी दिनेश फर्त्याल, राकेश भट्ट शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें