फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरलचौड़ मार्ग पर जाम में फंसी स्कूल बसें और अन्य वाहन

Sat, 27 Apr 2019 10:54 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत के गोरलचौड़ मार्ग में बारात के कारण लगे जाम में फंसी स्कूल बस और अन्य वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर के गोरलचौड़ मार्ग पर शनिवार को लगे जाम में स्कूल बसें और अन्य वाहन आधे घंटे तक फंसे रहे। गोरलचौड़ मार्ग के बेहद संकरा होने के कारण यहां सामान्य दिनों में जाम की स्थिति रहती है। इस कारण मार्ग से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, सरकारी कर्मचारियों और अन्य नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शादी-बारातों के दौरान जाम की स्थिति ज्यादा बढ़ जाती है। 

विज्ञापन


शनिवार को बरात के कारण आधे घंटे तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारू नहीं हो पाई। जाम में फंसी स्कूली बसों में बच्चे भूख प्यास से परेशान रहे जबकि अन्य वाहनों में सवार लोगों को भी दिक्कतें हुईं। गोरलचौड़ मार्ग पर कई सरकारी कार्यालय, स्कूल, पालीटेक्निक, गोलू मंदिर, खेल मैदान और होटल स्थित हैं।

इस कारण मार्ग में हर समय काफी ट्रैफिक रहता है। नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों ने गोरलचौड़ मार्ग के चौड़ीकरण की मांग उठाई है। उनका कहना है कि जब तक मार्ग का चौड़ीकरण नहीं होता है तब तक मार्ग में वन वे ट्रैफिक किया जाए। कर्मचारी नेता महेश चंद्र जोशी ने यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए शादी-विवाह समारोह के दौरान पुलिस व्यवस्था की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन


इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीडी भट्ट का कहना है कि मार्ग में बनी नालियों को अंडरग्राउंड कर सड़क चौड़ीकरण के लिए जिला योजना में प्रस्ताव भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें