बनबसा में रेलवे अंडरपास में हुआ जलभराव। स्रोत : स्थानीय
बनबसा (चंपावत)। खटीमा-बनबसा एनएच से गढ़ीगोठ संपर्क मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। उधर बनबसा सेना छावनी स्थित दोनों अंडरपास में भी जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है।
गढ़ीगोठ संपर्क मार्ग स्थित रेलवे अंडरपास में भूमिगत पानी के ऊपर आने से वहां कुछ दिनों से लगातार जलभराव हो गया है। इस संपर्क मार्ग से पचपकरिया, देशीफार्म, देवीपुरा, गुदमी, चंदफार्म के ग्रामीणों के अलावा एसएसबी और वनविभाग कर्मी भी आवागमन करते हैं। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, प्रधान पचपकरिया नेहा बसेड़ा, गुदमी भरत प्रसाद, पूर्व बीडीसी सदस्य जसवंत बसेड़ा, बबीता कोटिया, दीपा देवी, पूजा देवी, मनोज कुमार, आनंदी देवी हेम चंद्र जोशी आदि ने रेलवे प्रशासन से अंडरपास की जगह फ्लाईओवर बनाने की मांग की है। संवाद