फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा से कटाव रोकने के लिए 18 करोड़ से कार्य शुरू

Sat, 06 Sep 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। खेतखेड़ा में शारदा नदी से सुरक्षा के लिए 18 करोड की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। खेतखेड़ा के ग्रामीण शारदा नदी से हो रहे भू-कटाव को रोेकने की मांग उठा रहे थे। क्षेत्रीय विधायक और मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और सुरक्षात्मक कार्य के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इस मामले में कुछ समय पहले कार्यदायी संस्था ब्रेथवेट एंड कंपनी ने निविदा प्रक्रिया शुरू की थी। इधर, बीते दिनों की भारी बारिश में भू-कटाव तेज हो गया था। इस पर तत्काल कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया था। बीते शुक्रवार को एसडीएम आकाश जोशी ने सिंचाई विभाग और कार्यदायी संस्था की टीम के साथ खेतखेड़ा का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि सुरक्षात्मक कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही कार्य को कार्य को और तेज कर दिया जाएगा। सुरक्षा दीवार बनने से बचाव हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें