फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल हुआ चालान, आज मिली माफी

Thu, 28 Jul 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
चंपावत में एसडीएम से मिलते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंपावत। बुधवार को चार व्यापारियों को 50 माइक्रोन से कम की पॉलिथीन का उपयोग करने के आरोप में 25 हजार रुपये का चालान किया गया था लेकिन एक दिन बाद व्यापार संघ के आग्रह करने के बाद एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने व्यापारियों को माफ कर दिया। व्यापार संघ ने इन व्यापारियों की कमजोर माली हालत की दलील देते हुए प्रशासन से माफ करने की गुजारिश की थी।
विज्ञापन


अलबत्ता दोबारा पॉलिथीन का उपयोग करने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की बात कही गई। वहीं व्यापारियों के अनुरोध पर प्रशासन ने गहत, सोयाबीन, चना आदि की प्लास्टिक से होने वाली पैकिंग पर कानूनी कार्रवाई न करने की बात भी मान ली। इसके बावजूद पीलीभीत, हल्द्वानी आदि जगहों से पॉलिथीन में आने वाले सब्जियों को रियायत न देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें