चंपावत। जिले में बुधवार को हुई लगातार बारिश का असर स्थानीय कारोबार पर भी पड़ा। सुबह से ही बाजार की अधिकांश दुकानें खुली लेकिन दुकानों में ग्राहक नहीं पहुंचे।
लोहाघाट बाजार में कोलीढेक, ढेरनाथ समेत अन्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोग खराब मौसम के कारण बाजार तक नहीं पहुंच पाए। इससे स्थानीय व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया ने बताया कि लोहाघाट में आम दिनों में करीब एक करोड़ रुपये का दैनिक लेन-देन होता है। लेकिन लगातार बारिश और कम आवाजाही के चलते आज कारोबार बुरी तरह प्रभावित रहा। बुधवार को व्यापार 20 प्रतिशत से भी कम रहा। उन्होंने कहा कि यदि मौसम इसी तरह खराब रहा तो आने वाले दिनों में व्यापार पर और भी नकारात्मक असर पड़ सकता है।