फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat: कार खाई में गिरने से दो युवक घायल, बारिश के बीच ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

Wed, 08 Apr 2026 05:20 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

लोहाघाट मार्ग पर झड़पतिया के पास कार के खाई में गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बारिश के बीच ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 चंपावत जिले के गुमदेश क्षेत्र के मडचमार से लोहाघाट आ रही एक कार झड़पतिया के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने बारिश के बीच कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकाला और निजी वाहन से लोहाघाट उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को कार (यूके 03 टीए 0701) मडचामर से लोहाघाट की तरफ आ रही थी। इस दौरान झड़पतिया के पास कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सुरेश राम (32 वर्ष) पुत्र हयात राम निवासी मडचमार और शिवराम (35 वर्ष) पुत्र कल्याण राम निवासी मडचमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकाल कर उप जिला अस्पताल लोहाघाट पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. विराज राठी ने बताया कि शिवराम के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है जबकि सुरेश राम का इलाज किया जा रहा है। वहां जिला पंचायत सदस्य पुष्कर राम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह बोरा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भूपराम और पूर्व ग्राम प्रधान ईश्वरी राम मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें