व्यापारियों ने किया सीएमओका घेराव
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में फार्मेसिस्टों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर व्यापार संघ ने मुख्य चिकित्साधिकारी का घेराव किया। व्यापारियों ने कहा कि फार्मासिस्टों की संख्या कम होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
बुधवार को व्यापार संघ के अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा के नेतृत्व में मयूख चौधरी, दीपक तड़ागी, सनी वर्मा, कपलि खर्कवाल, कमल पटवा, हेमंत वर्मा आदि व्यापारियों ने सीएमओ कार्यालय जाकर घेराव किया और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
उधर, सीएमओ डॉ.डीएल साह का कहना है कि जिला अस्पताल में चीफ फार्मेसिस्ट को मिलाकर फार्मेसिस्टों के कुल चार पद सृजित हैं। और ये सभी तैनात हैं।
शासन ने अटैचमेंट खत्म करने के आदेश के चलते जिला अस्पताल में तीन अटैच फार्मेसिस्टों को मूल तैनाती स्थल में भेजा गया है। अलबत्ता बंद हो चुके महिला अस्पताल के फार्मेसिस्ट को जिला अस्पताल भेजने के लिए आदेश जारी किए जाएंगे।