जैमर से कसेगा नो पार्किंग जोन के वाहनों पर शिकंजा
- फोटो : अमर उजाला
नो पार्किंग जोन अथवा गलत जगहों पर खड़े वाहनों पर लगाम कसने को अब जैमर मशीन (टायर में दोनों तरफ ओट लगा डंडे के सहारे ताला लगाना) का उपयोग किया जाएगा। इसका बाकायदा पुलिस ने शुभारंभ कर दिया है। मंगलवार को दो वाहनों का जैमर के जरिए चालान किया गया।
कोतवाल एचएस फिरमाल ने बताया कि चंपावत और लोहाघाट में छह जैमर मशीन लाई गई है। पहिये में इसके लगाने से वाहन जाम हो जाता है। पुलिस के यातायात निरीक्षक किरन प्रकाश ने बताया कि जैमर से होने वाले चालान के बाद वाहन संचालक को पुलिस कोतवाली आकर चालान भुगतना पड़ेगा।