फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: व्यापारियों ने दोपहिया वाहनों की समस्या पर किया प्रदर्शन

Wed, 07 Feb 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट के गांधी चौक पर दुकानों से आगे लगने वाले दुपहिया वाहनों को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के गांधी चौक में दिन भर दुकानों के आगे खड़े रहने वाले दोपहिया वाहनों को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

व्यापारी बुद्धि बल्लभ जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने दुकानों के आगे सड़क पर दोपहिया वाहनों के खड़े होने पर नाराजगी जताई। व्यापारियों ने कहा कि वाहनों के खड़े होने के कारण दुकानों में ग्राहक नहीं पहुंच पा रहे हैं जिससे उनका व्यापार चौपट हो रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से की गई है, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। उन्होंने वाहनों को पार्किंग स्थल पर भेजने की मांग की। व्यापारियों ने जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर मोहन जोशी, राहुल उप्रेती, मो. फैसल, मो. जावेद, नमन वर्मा, प्रशांत सिंह, सुंदर राम, शंकर नाथ, नरेश कुमार, रिंकू कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें