लोहाघाट (चंपावत)। व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में वृद्धि पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। होटल, चाय, मिठाई, ढाबा आदि व्यापारियों ने कहा कि गैस के दामों में भारी वृद्धि से व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। गैस एजेंसी के प्रबंधक उमेश सिंह ने बताया कि पूर्व में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 2197 रुपये थे। अब गैस के दामों में 992 रुपये की वृद्धि हो गई है। अब 3189 रुपये में व्यावसायिक गैस सिलिंडर भरा जाएगा। बताया कि लोहाघाट गैस एजेंसी में 300 व्यावसायिक कनेक्शन हैं। शुक्रवार एक मई को स्टॉक में एक भी व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं है।
कोट
व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों को सरकार ने मनमाने तरीके से बढ़ाकर तानाशाही की जा रही है। गैस के दाम बढ़ने से व्यापारियों पर भारी आर्थिक बोझ बढ़ गया है। एक ओर जहां व्यापारी व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने से परेशान हैं। - कीर्ति बल्लभ चौबे, मिठाई विक्रेता
कोट
बंगाल में चुनाव समाप्त होने के बाद सरकार ने व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दामों में भारी वृद्धि कर व्यापारियों का आर्थिक बोझ डाल दिया है। गैस के दाम बढ़ने से उनके व्यापार पर असर पड़ेगा। कहा कि चाय के रेट बढ़ाते हैं तो ग्राहकों को दिक्कत होगी, यदि रेट नहीं बढ़ाते हैं तो उन पर महंगाई की मार पडे़गी। - राम सिंह, चाय विक्रेता
...............
कामर्शियलरसोई गैस महंगी होने से कारोबारी परेशान
पिथौरागढ़। पहले से ही रसोई गैस का संकट झेल रहे कारोबारियों की दिक्कत और बढ़ गई है। कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी होने से कारोबारी परेशान हैं। पूर्व में कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत 2194 रुपये थी जो बढ़कर 3187 रुपये पहुंच गई है। कारोबारियों का कहना है कि कॉमर्शिलय सिलिंडर महंगा होने से इसका असर कारोबार पर पड़ेगा। खाद्य सामग्री के दाम बढ़ाना मजबूरी होगा। ऐसे में आम लोगों को भी महंगाई की मार सहनी होगी। होटल कारोबारी नवीन नगरकोटी, पवन जोशी, पवन महरा आदि ने कहा कि कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़ना सभी के लिए चिंताजनक है। इसका कारोबार पर बुरा असर पड़ेगा। वहीं इंडेन गैस एजेंसी पिथौरागढ़ की प्रबंधक ऊषा राणा ने कहा कि कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़ी है। फिलहाल इसका स्टॉक खत्म है। इस महीने का स्टॉक जिले को मिलेगा। संवाद