फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: दो नए प्लेटफाॅर्म बनते ही अधिक ट्रेनों की सौगात मिलना तय

Fri, 01 May 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए तैयार  पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अमृत भारत योजना के तहत टनकपुर रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण के कार्य जारी है। जल्द नए प्लेटफाॅर्म बनते ही और अधिक ट्रेनों के संचालन की उम्मीद जग गई है। वर्तमान में दिल्ली, त्रिवेणी, देहरादून, अछनेरा, सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेनें दौड़ रही हैं, इससे देश के बडे़ हिस्से में स्टेशन से यात्रियों को सुविधा मिल रही है। स्टेशन में तीन प्लेटफाॅर्म से ट्रेनों का संचालन हो रहा है और अब दो और प्लेटफाॅर्म का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल पर अमृत भारत योजना में स्टेशन को शामिल किया गया था। साथ ही दिल्ली, देहरादून के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की भी पहल रंग ला रही है। स्टेशन में मात्र तीन प्लेटफाॅर्म होने से अधिक संख्या में ट्रेनों के ठहराव की समस्या आ रही थी। स्टेशन मास्टर गोपाल पिपरिया ने बताया कि वर्तमान में स्टेशन से प्रतिदिन सुबह सात बजे पीलीभीत, दोपहर 11:45 बजे पीलीभीत, दोपहर 2:55 बजे बरेली सिटी, शाम 5:50 बजे पीलीभीत के लिए पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। जबकि एक्सप्रेस ट्रेनों में अछनेरा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार, रविवार को सुबह 4:10 बजे, सिंगरौली शक्तिनगर एक्सप्रेस ट्रेन प्रतिदिन सुबह 8:10 बजे, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए पूर्णागिरि जन शताब्दी एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 11:20 बजे रवाना होती है।
साप्ताहिक दौराई एक्सप्रेस रविवार, सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को संचालित होती है इसमें लंबे से समय से प्रदेश की राजधानी के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की मांग पर देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार को शाम 7:35 बजे रवाना होती है। इधर दिसंबर माह में रेलवे की ओर से महाराष्ट्र के तख्त श्री नांदेड़ साहिब के बीच साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दे दी थी, इसकी समय सारिणी भी जारी कर दी गई थी, लेकिन अभी तक नियमित संचालन की तारीख घोषित नहीं की गई है। इस ट्रेन के भी निकट भविष्य में संचालित होने की उम्मीद है। बहरहाल, स्टेशन के सौंदर्यीकरण के साथ देश के प्रमुख नगरों के लिए नई ट्रेनों की सौगात भी संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें