चंपावत । जिला मुख्यालय से लगभग आठ किलोमीटर दूर चंपावत से टनकपुर की ओर जा रही एक टैक्टर-ट्राॅली मुडियानी और बनलेख ले बीच में अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। इससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम भी लग गया। हादसे में सवार चालक बाल-बाल बच गया। संवाद
..................
कार दुर्घटनाग्रस्त बाल-बाल बचे सवार
चंपावत। जिला मुख्यालय के खटकना पुल के समीप एक बार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए।
मंगलवार को जिला मुख्यालय खटकना पुल के समीप टनकपुर की तरफ से आ रही कार संख्या (यूके 03सी 9798) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैरापिट से टकरा गई। कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। इस घटना से सड़क पर कुछ देर यातायात प्रभावित रहा। संवाद