फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहमासी सड़क:जल्द एलईडी स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएंगे कस्बाई इलाके

विज्ञापन
चंपावत के समीप मुडियानी में बारहमासी सड़क में लगी स्ट्रीट लाइटें। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर पड़ने वाले आबादी वाले कस्बाई इलाके जल्द ही एलईडी स्ट्रीट लाइटों से जगमगाने लगेंगे। सड़क के निर्माण में लगी कार्यदायी कंपनियों ने फुलारागांव, मुड़ियानी, बनलेख, धौन, स्वांला, अमोड़ी, बेलखेत, चल्थी, सिन्याड़ी, सूखीढांग, बृजनगर, बस्टिया आदि स्थानों में स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

टनकपुर से चंपावत के बीच अधिकांश स्थानों पर पहले चरण में कटिंग, डामरीकरण आदि कार्यों के पूर्ण होने के बाद दूसरे चरण में स्ट्रीट लाइटें लगाने के साथ ही सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी चल रहा है। दूसरे चरण में कार्यदायी कंपनियों की ओर से सड़क से लगे आबादी वाले क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही जनरेटर के माध्यम से ट्रायल भी किया जा चुका है। अब केवल बिजली का कनेक्शन जोड़ने की देरी है, इसके बाद बारहमासी सड़क एलईडी स्ट्रीट लाइटों की दूधिया रोशनी में जगमगाने लगेगी।
राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के ईई एलडी मथेला के अनुसार जिन स्थानों में बिजली की सुविधा नहीं है वहां पर सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाईं जा रही हैं। टनकपुर से चंपावत के बीच कार्यदायी कंपनियों की ओर से 190 से अधिक पोलों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच बारहमासी सड़क का 90 फीसदी से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है। सभी कार्यदायी कंपनियों को मार्च माह तक हर हाल में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन

यात्री स्टॉपेज के आसपास भी लगेंगीं स्ट्रीट लाइटें
चंपावत। बारहमासी सड़क पर टनकपुर से पिथौरागढ़ तक दस स्थानों पर यात्री स्टॉपेज का निर्माण भी किया गया है। इनके आसपास भी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। चार चरणों में बन रही सड़क के द्वितीय पैकेज में कार्य कर रही शिवालया कंपनी 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर सबसे आगे चल रही है। वहीं प्रथम और तृतीय पैकेज में काम कर रही आरजीबीएल कंपनी दूसरे स्थान पर है। शिवालया कंपनी के प्रोजेक्ट हेड सुरेंद्र राणा के अनुसार मार्च माह तक सभी अवशेष कार्य पूरे कर लिए जाएंगे । (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें