फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल आर्मी का रिटायर्ड जवान चड़ा हाईटेंशन टावर पर चढ़ा

विज्ञापन
बनबसा के बमनपुरी स्थित हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नेपाली नागरिक। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
नेपाल सेना का अवकाश प्राप्त एक सैनिक सोमवार को यहां हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। उसे नीचे उतारने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। बताया गया कि वह मानसिक रूप से परेशान है।
विज्ञापन

ग्राम बमनपुरी में एक नेपाली पूर्व सैनिक हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। कांस्टेबल मनजीत सिंह की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। एसआई नैनराम विश्वकर्मा ने बताया कि नेपाल के कंचनपुर ओड़ा संख्या 10 निवासी विष्णु दत्त बडू नेपाल आर्मी का पेंशनर है। उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं है।
वह पांच दिन पहले अपने घर से रोजगार की तलाश में गुजरात जाने के लिए निकला था, लेकिन भटकते हुए सोमवार को बनबसा पहुंच गया। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि उसके परिजन भी उसे खोजते हुए यहां पहुंच गए। उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें