मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन को आगे बढ़ते मानसखंड यात्रा के पर्यटक । संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में मानसखंड एक्सप्रेस से आए दल के यात्रियों ने मां के दर्शन किए। करीब आठ हजार श्रद्धालु मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने पहुंचे। इस बीच धाम क्षेत्र में मां के जयकारों की गूंज रही।
मंगलवार को सुबह से ही मां के दर्शन के लिए मानसखंड यात्रा पर आए पर्यटकों का दल पड़ाव क्षेत्रों में आगे बढ़ा। पर्यटक दोपहर तक धाम क्षेत्र में रहे और मां के दर्शन किए। इस बीच काली मंदिर थाना प्रभारी देव गोस्वामी ने भैरव मंदिर और काली मंदिर में पर्यटकों का स्वागत किया। महाराष्ट्र की पर्यटक सुनीता और पुणे निवासी श्री राम साह ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति की देश में अलग ही पहचान है। इधर मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम रात में भी जारी रहा। संवाद