फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया को जोड़ने वाला मार्ग दोनों ओर से ध्वस्त

विज्ञापन
बाराकोट के पाडासोंसरा में क्षतिग्रस्त पुल को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के पाड़ासोंसेरा गांव को जाने के लिए गधेरे में बने पुलिया को जोड़ने वाला मार्ग दोनों ओर से ध्वस्त हो गया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने पुलिया को जोड़ने वाले मार्ग को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण दीपक अधिकारी, उत्तम सिंह, खीम सिंह, जगदीश सिंह, भूपाल सिंह, सुंदर सिंह, भवान सिंह, जीत सिंह, मोहन सिंह आदि का कहना है कि पाड़ासोंसेरा गधेरे पर बनाए गए पैदल पुलिया के दोनों ओर का संपर्क मार्ग बारिश में ध्वस्त होने से लोग खतरे के बीच आवाजाही करने को मजबूर हैं। इस पुलिया से बंसवाड़ तोक के अलावा सिमली, डसिया गांवों के लोग और छोटे बच्चे पाड़ासोंसेरा आते हैं, लेकिन पुल को जोड़ने वाले मार्ग की हालत ठीक न होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुधारने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें