फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल तहसील में प्रदर्शन करेंगे ग्राम प्रधान

Sat, 19 Sep 2015 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के लिए आवंटित 14वें वित्त की राशि में पचास प्रतिशत कटौती किए जाने के विरोध मेें ग्राम प्रधान संगठन 21 सितंबर को टनकपुर तहसील में प्रदर्शन कर 23 सितंबर को बीडीसी बैठक का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन


ज्ञानखेड़ा पंचायत घर में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष अमजद हुसैन की अध्यक्षता और अरुण कुमार के संचालन में हुई बैठक में ग्राम प्रधानों ने प्रदेश सरकार द्वारा राशि में की गई कटौती पर रोष जताया। कहा कि ग्राम पंचायतों को विकास के लिए धन आवंटित किया जाना तो दूर 14वें वित्त की राशि में भी पचास प्रतिशत की कटौती कर पंचायतों के विकास में बाधा डाली जा रही है।

तय किया गया कि 21 सितंबर को तहसील कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन करने के साथ ही आगामी बीडीसी बैठक का बहिष्कार किया जाएगा। बैठक मेें किरन देवी, पूजा देवी, बसंत राय, विनोद वर्मा, माला देवी, सुनीता शाही, हरूली देवी, लक्ष्मी देवी, गंगा गुरूंग, दीपा बिष्ट, नीतू गोस्वामी, गीता देवी आदि ग्राम प्रधान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें