फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत में भी 100 रुपये किलो पहुंचा टमाटर

Tue, 09 Jul 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एनएच बंद होने से जिला मुख्यालय में सब्जियों के वाहन पीलीभीत मंडी से नहीं आने से टमाटर के दाम 100 रुपये किलो पहुंच गए हैं। वहीं बाजार में सब्जी की कमी होने लगी है।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश के बाद स्वांला में बीते दिनों जगह-जगह मलबा आ गया। इससे पीलीभीत मंडी से सब्जी के वाहन चंपावत नहीं आ पाए हैं। इससे सब्जी के दामों में भी 10 से 20 फीसदी की वृद्धि हो गई है। लोगों को ताजी सब्जी नहीं मिल रही है।
सब्जी विक्रेता कैलाश सिंह अधिकारी ने बताया कि बुधवार को भी सब्जी के वाहन पीलीभीत मंडी से आने के आसार नहीं हैं। बृहस्पतिवार से सब्जी वाहन आने के उम्मीद है। नगर में अधिकतर सब्जी पीलीभीत मंडी से आती है। नगर में सब्जी की दुकानों में 60 रुपये किलो बिकने वाला टमाटर 100 रुपये किलो पहुंच गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें