फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरही में ओलावृष्टि से टमाटर किसानों को चपत लगी

Sun, 18 Jun 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
विज्ञापन
ओलावृष्टि से बरबाद टमाटर की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ओलावृष्टि और भारी बरसात ने पाटी विकासखंड के काश्तकारों के अरमान मिट्टी में मिला दिए हैं। ग्राम पंचायत खरही के ईजर, नाखुड़ा और अनुसूचित जाति बस्ती समेत अन्य तोकों में हुई ओलावृष्टि से किसानों की टमाटर की फसल बरबाद हो गई है। किसानों को हजारों का नुकसान हो गया है।  
विज्ञापन

 टमाटर की खेती के माध्यम से वर्ष भर की आमदनी करने वाले किसानों को बुरी चपत लगी है। ईजर निवासी  त्रिलोचन शर्मा, प्रकाश शर्मा, अनुसूचित जाति बस्ती निवासी जगदीश राम, दिनेश राम तथा नाखुड़ा निवासी शेखर भट्ट और नवीन भट्ट समेत कई किसानों ने बताया कि शनिवार और रविवार को हुई ओलावृष्टि से फसल को काफी नुकसान हुआ है। सभी प्रभावित काश्तकारों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।



जिला मुख्यालय में कई दिनों बाद हुई झमाझम बारिश
चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में रविवार को दोपहर के बाद झमाझम बारिश हुई। कई स्थानों पर बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने से बागवानी के साथ ही आलू की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश से शहर में नालियों का गंदा पानी सड़कों पर आ गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह बारिश जल स्रोतों के लिए लाभकारी बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 18 सीपीटी 04 पी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें