फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरियर का विरोध, तीन घंटे लगाया जाम

Tue, 02 Feb 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों से लदान-ढुलान शुल्क वसूली के विरोध में वाहन स्वामियों ने एनएच पर करीब तीन घंटे धरना देकर जाम लगाए रखा। बाद में व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और लोगों के विरोध को देखते हुए प्रशासन ने जिला पंचायत के बैरियर को हटा दिया है। एसडीएम के आश्वासन पर वाहन स्वामियों ने जाम खोला।
विज्ञापन


एक फरवरी को जिला पंचायत ने बनबसा में माल वाहक वाहनों से लदान-ढुलान शुल्क वसूली के लिए बैरियर लगा दिया था। मंगलवार सुबह से ही चंपावत में प्रवेश करने वाले मालवाहक और सब्जियों के वाहन स्वामियों की बैरियर संचालकों से तीखी नोकझोंक होती रही। बाद में मालवाहक वाहन स्वामियों ने एनएच पर जाम लगा दिया।

व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों और लोगों का कहना था कि एनएच पर जिला पंचायत द्वारा बैरियर लगाकर शुल्क वसूलना गैर कानूनी है। इसके अलावा वसूला जाने वाला शुल्क भी अन्य जिलों की अपेक्षा कई गुना अधिक है। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर अग्रिम आदेशों तक बैरियर हटाने के आदेश दिए। जिसके बाद वाहन स्वामियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष विनोद यादव पुलिस बल के साथ तैनात रहे। जाम लगाने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ग्रामप्रधान अरुण कुमार, फिरोज खान, कपिल भार्गव, महेश चंद, रमेश चंद, प्रकाश चंद्र, बृजेंद्र कुमार, टनकपुर शक्तिमान ट्रक एसोसिएशन अध्यक्ष योगी ज्याला, गजेंद्र पाल आदि थे।

पहले भी हटाया था जिला पंचायत ने बैरियर
बनबसा (चंपावत)। जिला पंचायत के बैरियर लगाने का विरोध नया नहीं है। छह वर्ष पूर्व भी जिला पंचायत ने शारदा इंटर कॉलेज के पास नेपाल मार्ग पर बैरियर लगाकर वाहनों, तांगों से शुल्क वसूलना शुरू किया था। बता दें कि उस स्थान पर शारदा बैराज मेंटेनेंस के लिए यूपी सिंचाई विभाग पहले से ही शुल्क वसूलता आ रहा है। नागरिकों ने एक ही स्थान पर दो शुल्क वसूलने का विरोध किया था, फलस्वरूप जिला पंचायत को अपना बैरियर हटाना पड़ा था।

जिला पंचायत का बनबसा में लगाया गया बैरियर गलत है। जिला पंचायत को ग्रामीण क्षेत्रों में निश्चित स्थान पर मालवाहक वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूलने का अधिकार है। नेशनल हाइवे पर बैरियर लगाकर शुल्क वसूलना गैरकानूनी है। शासन से परामर्श के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

- नरेश चंद्र दुर्गापाल, एसडीएम, टनकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें