फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ऊधम सिंह नगर जिले की होगी भर्ती

Wed, 19 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

बुधवार को नैनीताल जिले के युवकों की सेना भर्ती में करीब साढ़े चार हजार युवकों ने दौड़ लगाई। बृहस्पतिवार को ऊधमसिंह नगर जिले के युवाओं के लिए भर्ती की जाएगी। 
बनबसा सेना छावनी के चंदमारी मैदान (फायरिंग रेंज) में कुमाऊं क्षेत्र के युवाओं के लिए पिछले पांच दिनों से थलसेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को पांचवें दिन नैनीताल जिले के युवाओं ने सेना भर्ती को दौड़ लगाई। थलसेना भर्ती बोर्ड के जेडआरओ (जोनल रिक्रूटमेंट ऑफीसर) ब्रिगेडियर संदीप सहगल के नेतृत्व में आयोजित भरती रैली पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित हो रही है। पांचवें दिन नैनीताल जिले के लिए सैनिक जीडी के अलावा अन्य ट्रेडों के लिए भर्ती प्रक्रिया संपन्न की गई। एआरओ अल्मोड़ा के डायरेक्टर (भर्ती अधिकारी) कर्नल केएस बुधवार ने बताया कि नैनीताल जिले के 5569 युवकों ने सेना भर्ती को आनलाइन पंजीकरण कराया था। इसमें यहां बुधवार को 4716 युवक सेना भर्ती को आए। मानकों के तहत कम ऊंचाई (हाइट) में 236 युवक बाहर हो गए। दौड़ में 4480 युवकों ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल 493 युवक दौड़ में सफल रहे। इन युवकों को फिजिकल टेस्ट के बाद चेस्ट, वेट आदि के परीक्षण के बाद मेडिकल जांच से गुजरना होगा। चयनित अभ्यर्थियों की बाद में लिखित परीक्षा आयोजित होगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें