फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सब स्टेशनों में ड्यूटी देंगे एसडीई

Tue, 10 Nov 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश पर्व दिवाली पर बुधवार रातभर जगमग रहे, इसके लिए उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने पुख्ता प्रबंध करने का दावा किया है। जिले के सभी प्रमुख सब स्टेशनों में उप खंड अभियंता (एसडीई) और जूनियर इंजीनियरों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


यूपीसीएल के चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि सभी प्रमुख सब स्टेशनों में पीक आवर (शाम 5 से रात 10 बजे तक) में वरिष्ठ अभियंता तैनात रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को तुरंत ठीक किया जा सके। तकनीकी खामी को दुरुस्त करने के लिए स्पेशल गैंग लगाने की बात कही गई। ईई ने बताया कि टनकपुर, चंपावत एवं लोहाघाट में 63 केवी, 100 और 250 केवी के कुल 12 ट्रांसफार्मर रखे गए हैं।

120 एंपियर तक पहुंचेगी बिजली खपत
सर्दी शुरू होने के बाद चंपावत जिले में बिजली की खपत बढ़ने लगती है। पिछले महीने तक मुख्यालय में खपत 80 एंपियर थी, दिवाली के मौके पर यह 95 एंपियर तक पहुंच गई है। विभाग का कहना है कि बुधवार को होने वाली दिवाली और अगले दो दिनों तक खपत 110 से 120 एंपियर तक पहुंचेगी। अलबत्ता यहां 150 एंपियर की क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें