फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत-भोजीपुरा के बीच आज से रेल सेवा बंद

Thu, 31 Dec 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा-पीलीभीत के बीच बड़ी रेल लाइन निर्माण के चलते शुक्रवार एक जनवरी से पीलीभीत से बरेली के बीच करीब छह माह के लिए ट्रेन सेवा बंद हो जाएगी। वहीं, टनकपुर से लखनऊ के लिए दो सीधी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो रहा है, जिसके चलते अब टनकपुर से संचालित रुटीन ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


टनकपुर और पीलीभीत को भोजीपुरा बड़ी रेल लाइन से जोड़ने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। पहले फेज में भोजीपुरा से पीलीभीत तक बड़ी लाइन बिछाई जा रही है, जिसके मद्देनजर एक जनवरी से पीलीभीत-बरेली के बीच ट्रेनों का संचालन बंद किया जा रहा है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि बड़ी लाइन बिछाने के कार्य के चलते पीलीभीत से बरेली के बीच ट्रेनों का संचालन बंद किया जा रहा है। टनकपुर और पीलीभीत से बरेली के लिए ट्रेनें नहीं चलेंगी। उन्होंने बताया कि बरेली से लखनऊ के लिए संचालित दो एक्सप्रेस ट्रेनें एक जनवरी से टनकपुर से लखनऊ के लिए चलेंगी, जिस कारण यहां से चलने वाली रुटीन ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है।

उन्होंने बताया कि टनकपुर से लखनऊ के लिए सीधी एक्सप्रेस सेवा सुबह 6 बजे और रात 9:30 बजे से रवाना होगी। इसके अलावा सुबह 7:25 बजे टनकपुर से शाहजहांपुर को ट्रेन रवाना होगी। टनकपुर से पीलीभीत के लिए अब सुबह 10:40 बजे, 12:55 बजे और शाम 6:15 बजे ट्रेन रवाना होगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक यह नई व्यवस्था छह माह के लिए तय की गई है। दूसरे फेज में टनकपुर से पीलीभीत के बीच बड़ी लाइन बिछाने का काम शुरू होगा, जो संभवत: अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद है। तब टनकपुर से पीलीभीत के बीच रेल सेवा बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें