फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हायर इनकम ग्रुप को कल से नहीं मिलेगी सब्सिडी

Wed, 30 Dec 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 
साल 2016 की दस्तक में अब सिर्फ एक दिन बाकी है। लेकिन साल के पहले दिन से एलपीजी के कई उपभोक्ताओं की जेब हल्की होगी। हायर इनकम ग्रेड (दस लाख रुपये सालाना आय) वाले उपभोक्ताओं को पहली जनवरी से रसोई गैस की सब्सिडी नहीं मिलेगी। जिले में करीब 38900 उपभोक्ता हैं। इसमें से करीब 1400 लोग ऐसे हैं, जिनकी आय दस लाख रुपये सालाना से ज्यादा (मासिक आय 83334 रुपये) से अधिक है। मगर सरकार का यह आदेश लागू कैसे होगा, अभी यह तय नहीं है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 28 दिसंबर को दस लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले उपभोक्ताओं को रसोई गैस की सब्सिडी बंद कराने का एलान किया था। यह निर्णय पहली जनवरी से लागू होना है। इस दायरे में आईएएस, आईपीएस, क्लास वन अफसर, बैंक, एनएचपीसी, बीएसएनएल, एसएसबी, आईटीबीपी, नवोदय विद्यालय, उच्च शिक्षा के शिक्षक आ रहे हैं। इसके अलावा बड़े व्यापारी, ठेकेदार, उद्यमी भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं। इस वक्त सब्सिडी वाला सिलेंडर करीब 441 और गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 670 रुपये में मिल रहा है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक (गैस) त्रिलोक सिंह मर्तोलिया का कहना है कि अभी यह आदेश यहां नहीं पहुंचा है। आदेश का इंतजार किया जा रहा है। इधर जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि फिलहाल आदेश नहीं पहुंचा है। अगर जरूरी हुआ, तो इस आदेश को गैस वितरण केंद्रों में उपभोक्ता की स्वघोषणा के आधार पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें