फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा से चुगान का आज अंतिम दिन

Tue, 31 May 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा से खनिज निकासी का मंगलवार, 31 मई को अंतिम दिन है। बुधवार से खनिज सामग्री की निकासी अगले सीजन तक के लिए बंद हो जाएगी। इस वर्ष वन निगम ने 2.44 लाख घनमीटर खनिज सामग्री की निकासी कर करीब 9.30 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। शारदा से खनिज निकासी की मंजूरी मिलने के बाद हालांकि वन निगम की खनन इकाई ने एक दिसंबर से निकासी गेट खोल दिए थे, लेकिन प्रदेश सरकार की नई खनीज भंडारण नीति के विरोध के चलते खनन कारोबारियों ने पांच जनवरी तक खनिज निकासी का बहिष्कार किया।
विज्ञापन


मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा खनिज भंडारण नीति में कुछ राहत देने के बाद खनन कारोबारियों ने छह जनवरी से खनिज सामग्री की निकासी शुरू की थी। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि इस वर्ष 2.44 लाख घनमीटर खनिज सामग्री की निकासी हुई है। जिससे विभाग को करीब 9.30 करोड़ रुपये का राज्य मिला है। प्राप्त राजस्व में से 4.15 करोड़ रुपये डीएम के खाते में जमा कराए गए हैं। करीब 70 लाख रुपये वन विभाग के खाते में, 90 लाख रुपये वैट, आयकर विभाग के खाते में जमा किए गए हैं। वन निगम को खनन से 3.14 करोड़ रुपये का शुद्ध राजस्व मिला है। 

टनकपुर (चंपावत)। शारदा से खनन में इस बार करीब चार हजार लोगों को पांच माह तक रोजगार मिला। खनन प्रभारी हरीश पाल के मुताबिक खनन कार्य में लगे 324 शक्तिमान ट्रकों में करीब दो हजार स्थानीय लोगों और छान कार्य में लगे दो हजार लोगों को खनन कार्य से रोजगार मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें