फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में रिश्तेदार के घर मिली इंटर में फेल छात्रा 

Tue, 31 May 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। इंटर में फेल होने पर अचानक घर से लापता छात्रा की गुमशुदगी से परिजन और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। छानबीन में लापता छात्रा के मुंबई में रिश्तेदार के घर मिलने से परिजनों और पुलिस ने राहत की सांस ली है। विचई गांव की एक 22 वर्षीया छात्रा इंटर की बोर्ड परीक्षा में फेल हुई तो वह 25 मई को घर से लापता हो गई। छात्रा के लापता होने पर परिवार में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


उन्होंने आनन-फानन में कोतवाली पहुंच पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाल वीसी शर्मा ने बताया कि छात्रा के लापता होने के बाद से पुलिस उसके लोकेशन का पता लगाने में जुटी रही। उन्होंने बताया कि शनिवार को देर रात पता चला कि लापता छात्रा मुंबई में अपने एक रिश्तेेदार के घर पहुंच गई है। छात्रा और उसके रिश्तेदार से मोबाइल फोन पर बात होने के बाद लापता छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें