फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत तल्लादेश की रोड पर अवैध खनन जोरों पर

Sat, 03 Sep 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
तल्लादेश की रोड पर अवैध खनन जोरों पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सीमांत तल्लादेश को जोड़ने वाली एकमात्र मंच-तामली रोड पर अवैध खनन जोरों पर चल रहा है, जिसको लेकर लोगों और जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सड़क में एक ठेकेदार की ओर से अपने मुंशी के माध्यम से रोज अवैध खनन कराया जा रहा है। खनन से पहाड़ भी कमजोर हो रहे हैं। यह पत्थर अवैध रूप से शहरों की ओर लाकर औने पौने दामों पर बेचा जा रहा है। एक दर्जन स्थानों पर अवैध रूप से पत्थरों का अवैध खनन और स्टाक किया गया है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी की है मगर कोई कार्रवाई नही हुई है।
विज्ञापन


भाजपा नेता मदन सिंह महर ने चेतावनी दी है कि यदि इस पर अविलंब रोक न लगाई गई तो आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना है कि सड़क का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन रोड पर काम की आड़ में खनन का काम जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें