जिले के दो मेधावी छात्रों को स्वर्गीय उमापति सुतेड़ी और स्वर्गीय हीरा देवी ओली छात्रवृत्ति दी गई। पिथौरागढ़ राजकीय पीजी कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर बीडी सुतेड़ी अपने माता-पिता की स्मृति में बीते कई वर्षों से यह वजीफा दे रहे हैं।
11वीं में पढ़ रहे जीआईसी खेतीखान के हिमांशु परध्यानी और जीजीआईसी खेतीखान की अंजलि भट्ट ने बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में उम्दा प्रदर्शन किया। चंपावत जीआईसी के प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश गहतोड़ी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में दोनों छात्रों को दो-दो हजार रुपये और श्रेष्ठता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में तमाम शिक्षक और छात्र मौजूद थे। इसी माह मेधावी छात्रा चंपावत जीजीआईसी की प्रियंका बिष्ट, जीआईसी चंपावत के राकेश सिंह के अलावा चंपावत जीजीआईसी की माता-पिता विहीन गरीब छात्रा रश्मि रैंसवाल को विशेष छात्रवृत्ति दी जाएगी।