टनकपुर (चंपावत)। रेलवे ने टनकपुर से चलने वाली पांच ट्रेन के समय में बदलाव किया है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि टनकपुर से सुबह 4:30 बजे रवाना होने वाली टनकपुर-मथुरा (05062) विशेष ट्रेन अब सुबह 4:45 बजे रवाना होगी। इसके अलावा टनकपुर से पीलीभीत के लिए सुबह 6:50 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05394) अब 7:05 बजे, टनकपुर से कासगंज के लिए दोपहर 12:10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05342) अब दोपहर 12 बजे रवाना होगी। इसी तरह टनकपुर से बरेली के लिए दोपहर 3:25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05322) अब 3:30 बजे और टनकपुर से पीलीभीत के लिए शाम 6:25 बजे रवाना होने वाली ट्रेन (05392) अब शाम 5:30 बजे रवाना होगी। संवाद
भैरवा-कलक्ट्रेट लिंक मार्ग पर आज बंद रहेगी आवाजाही
चंपावत। भैरवा-कलक्ट्रेट लिंक मोटर मार्ग पर रविवार को वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। भैरवा में निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी पार्किंग के भूतल की छत की ढलाई के कार्य के चलते मार्ग पर वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। डीएम नवनीत पांडे ने पार्किंग की छत का कार्य व्यवधान रहित संपन्न करने और किसी प्रकार की दुर्घटना की स्थिति से बचाव के लिए छत का कार्य पूर्ण होने तक लिंक मोटर मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया है। संवाद