फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2017 को कमर कसें कार्यकर्ता

Sun, 28 Jun 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महासंपर्क अभियान के तहत प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी और मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2017 के लिए कमर कसने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष जीवन गहतोड़ी की अध्यक्षता और महामंत्री दीपक जोशी के संचालन में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को उपयोगी टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


बैठक में जिले में ऑनलाइन बने 20 हजार सदस्यों का डोर-टू-डोर जाकर सत्यापन करने की शुरुआत भी की गई। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी और केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे कामकाज से लोगों में उम्मीद जगी है। पूर्व विधायक केसी पुनेठा, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह माहरा, बाराकोट के ब्लाक प्रमुख निर्मल माहरा, मोहित पाठक, विनोद ढेक, श्याम ढेक, नवीन बोहरा, किरन पंगरिया, शांति वर्मा, रेनू गड़कोटी, शांति कोठारी, महेश पाठक, सीएस जोशी, देवेंद्र पाटनी, सुंदर लुंठी, हेमंत पांडेय आदि ने संगठन को सशक्त करने के लिए गांवों में अभियान चलाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें