फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: शारदा रेंज में ट्रांजिट लाइन सर्वे से बाघ के साक्ष्य एकत्र किए

Fri, 30 Jan 2026 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग की ओर से बाघ गणना - 2026 के लिए तीसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। शारदा वन रेंज में पहले चरण में साइन सर्वे के बाद दूसरे चरण में ट्रांजिट सर्वे का कार्य भी पूरा कर दिया है। अब जल्द तीसरे चरण में कैमरा ट्रैप तकनीक से सर्वे किया जाएगा। रेंज में अच्छी तादादा बाघ होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में अखिल भारतीय स्तर पर बाघ गणना का कार्य चल रहा है। इसमें वन्य जीवों के लिए प्रमुख शारदा रेंज में भी वन कर्मी जुटे हैं। शारदा वन रेंजर सुनील शर्मा ने बताया कि पहले चरण में साइन सर्वे किया गया। इसके बाद बीते तीन दिन से रेंज के प्रत्येक बीट में दो किलोमीटर सर्वे किया गया। इसमें वन कर्मियों ने बाघ के मल, खरोंच आदि के निशान दर्ज किए और इनको एकत्र कर डेटा ऑनलाइन अपलोड कर दिए हैं। कंपास और रेंज फाइंडर का उपयोग कर एक निश्चित सीधी रेखा म में बाघ के साक्ष्य एकत्र किए गए। तीसरे चरण में इन्फ्रारेड कैमरे लगाकर बाघों की तस्वीर कैद की जाएगी। यह कैमरे इन्फ्रारेड सेंसर से लैस होंगे। बाघ की हरकत होते ही यह फोटो कैद कर लेंगे। यह कैमरे 24 घंटे के लिए अलग-अलग चिह्नित स्थानों पर लगाए जाएंगे। बाद में कैमरों के आंकड़ों का विश्लेषण कर उनकी सटीक संख्या का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें