टनकपुर(चंपावत)। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने पैदल मार्ग का निरीक्षण करते हुए मां पूर्णागिरि धाम में मां के दर्शन किए। उन्होंने टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर चूका तक प्रस्तावित पुल, निर्माणाधीन पुल, किरौड़ा नाला और निर्माण कार्यों का भी जायजा ले गुणवत्तायुक्त और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को सचिव ने अधिकारियों के साथ पूर्णागिरि मार्ग पर किरौड़ा, बाटनागाड़ में प्रस्तावित पुल, भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक पैदल मार्ग, चूका तक हो रहे निर्माण कार्य को देखा। लोक निर्माण विभाग के ईई मोहन चंद्र पलड़िया ने बताया कि सचिव ने विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि चूका रोड पर्याप्त चौड़ा बनाने के भी निर्देश दिए हैं। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अल्मोड़ा डीएस ह्यांकी, मुख्य अभियंता देहरादून हरीश पांगती, अधीक्षण अभियंता पिथौरागढ़ जीवन सिंह ह्यांकी, लोक निर्माण विभाग के एई लक्ष्मण सिंह सामंत, पीआईयू ईई आदर्श गोपाल सिंह, एनएचआई के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इधर, मां पूर्णागिरि धाम में सचिव का मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी ने मां पूर्णागिरि का चित्र प्रदान कर स्वागत किया। उन्होंने कोट केंद्री-सेलागाड़ होकर सड़क जल्द बनाने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस मार्ग से मां पूर्णागिरि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की अधिक संख्या होने पर बाइपास के रूप में श्यामलाताल होकर निकलेगा तो भीड़ नियंत्रण भी आसानी से होगी। यहां प्रधान पंकज तिवारी, हिमांशु पांडेय, संजय पांडेय, मोहन पांडेय आदि भी मौजूद रहे।
......
स्वाला, चंपावत बाईपास, एसएच 108 कार्यों का निरीक्षण किया
चंपावत। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने स्वाला सहित एनएच-09 चम्पावत बाईपास और एसएच 108 के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की प्रशासनिक या तकनीकी बाधा न आने पाए और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वाला क्षेत्र में संचालित सड़क सुधारीकरण कार्यों का भी जायजा लिया। यहां एनएच अधिशासी अभियंता दीपक जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद