फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमलावर तीन युवकों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गढ़ीगोठ पुल के पास बेवजह घूम रहे तीन युवकों ने बृहस्पतिवार रात ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने एक कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने के साथ उसके सिर पर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पुलिस जवान कांस्टेबल परमजीत सिंह एवं हरीश राणा गढ़ीगोठ में पिकेट ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच गढ़ीगोठ पुल के पास बेवजह घूम रहे तीन युवकों से पुलिस कर्मी पूछताछ करने लगे तो वह पुलिस के साथ हाथापाई करने पर उतर आए। उन्होंने एक कांस्टेबल की वर्दी फाड़ने के साथ उसके सिर पर चोट मारकर घायल दिया। बाद में वह मौके से फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए ले गई।
एसआई गोविंद सिंह बिष्ट एवं अरविंद कुमार, कांस्टेबल दीवान नाथ, रितेश बोहरा, पवन बिष्ट आदि उक्त युवकों की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस जवान परमजीत सिंह की तहरीर पर गढ़ीगोठ के मझगांव निवासी दीपक सिंह, शंकर सिंह एवं अंकुर सिंह पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 332/ 353/ 594/ 506 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई गोविंद सिंह बिष्ट ने बताया कि टनकपुर न्यायालय में पेश करने के बाद उक्त आरोपियों को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें