चंपावत। चंपावत जिले के अधिकांश हिस्सों में हो रही बारिश से मैदान में गर्मी से निजात मिल रही है, तो पहाड़ मेें ठंड का अहसास हो रहा हैै। वहीं शुक्रवार को एक बार फिर आए किरोड़ा नाला उफान में आने से मां पूर्णागिरि धाम को जाने वाला मार्ग (ककरालीगेट-ठुलीगाड़) घंटों बंद रहा। नाला आने से बंद हुआ यह मोटर मार्ग तीन घंटे बाद आवाजाही के लिए सुचारु हो सका। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर खुला रहा। अलबत्ता यहां वाहनों की आवाजाही सिन्याड़ी, कठौल और स्वांला के पास जोखिमभरी बनी हुई है।
चंपावत जिले के बंद तीन ग्रामीण मोटर मार्ग:
एचएच 29 से खटोली मल्ली, सूखीढांग-डांडा-मीनार व छिलकाछीना-थुवामौनी मोटर मार्ग।
चंपावत जिले में बारिश का आकड़ा:
चंपावत: 13 मिमी
लोहाघाट: 5 मिमी
पाटी: 5.50 मिमी
बनबसा: 25 मिमी