फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

  तीन साल पूर्व लगे एटीएम से अब तक नहीं निकला एक भी नोट

Thu, 15 Dec 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन


लधिया घाटी की धुरी श्रीरीठा साहिब में लगा एटीएम सफेद हाथी बना हुआ है। करीब तीन साल पहले स्थापित इस एटीएम से आज तक एक भी नोट नहीं निकला है। स्थापना के समय से ही एटीएम में आई तकनीकी गड़बड़ी की वजह से ये मशीन कभी भी शुरू नहीं हो सकी।
श्रीरीठा साहिब में पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा है। करीब तीन साल पूर्व एक प्राइवेट संस्था ने यहां एटीएम लगाया, लेकिन यह  एटीएम कभी चल नहीं सका। शोपीस बने एटीएम से लधिया घाटी क्षेत्र के सात हजार से अधिक खातेदारों को निराशा हाथ लगी। श्रीरीठा साहब प्रमुख सिख तीर्थस्थल भी है, यहां के गुरुद्वारे में आने वाले तीर्थयात्री भी इसका खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं। श्रीरीठा साहिब, परेवा, गागरी, साल, टांण, मछियाड़, बिनवालगांव सहित 12 से अधिक गांवों के नौ हजार से अधिक लोगों को रकम निकालने के लिए 61 किमी दूर लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ती है। केवल लोग ही नहीं, एटीएम के भवन स्वामी भी परेशान हैं। एटीएम के भवन स्वामी मदन सिंह बोहरा को दो साल से किराया नहीं मिला है। कई बार पत्राचार करने के बावजूद वे किराए की रकम के लिए तरस रहे हैं। लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत का कहना है कि एटीएम के संचालन के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्रीरीठा साहिब का यह एटीएम प्राइवेट एजेंसी ने करीब तीन वर्ष पूर्व लगाया था। मगर इसका उपयोग  कभी नहीं हो सका। एजेंसी ने एटीएम में कैश निकालने वाली मशीन नहीं लगाई है। इसके लिए एजेंसी को कई बार कहा जा चुका है।
केएस भंडारी, शाखा प्रबंधक,
पंजाब एंड सिंध बैंक, श्रीरीठा साहिब।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें