फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट कपुर में एक ही परिवार के तीन और कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर के इमली वार्ड में एक ही परिवार के तीन लोग मां, बेटा और पोती कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे इमली पड़ाव वार्ड और शहर में खलबली मच गई है। तीनों लोग पिछले दिनों संक्रमित मिले एक नाई के पड़ोसी बताए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को आइसोलेट कर दिया है। इधर मां पूर्णागिरि के पुजारियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि सोमवार को इमली पड़ाव वार्ड में 30 लोगों की सैंपलिंग की गई। जिसमें 11 लोगों का एंटिजन टेस्ट किया गया तो उसमें एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि संक्रिमित लोगों में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिला, 45 वर्षीय उसका पुत्र और 18 वर्षीय पोती शामिल हैं। तीनों को आइसोलेट कर दिया है। उनके संपर्क के आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मां पूर्णागिरि धाम के पुजारियों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने डीएम के निर्देश पर धाम के 49 पुजारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए एसटीएच हल्द्वानी भेजे थे।
पाजिटिव के संपर्क में आए लोगों की नहीं हुई सैंपलिंग
चंपावत। जिला मुख्यालय के चैकुनीबोरा गांव में दो माह पहले पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों सैंपलिंग नहीं हो पाई है। पॉजिटिव मिले व्यक्ति ने परिजनों का सैंपल लेने की मांग की है। दूसरी ओर प्रशासन की ओर से गांव को सील होने से वहां के दुग्ध उत्पादकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

चैकुनीबोरा गांव में दो माह पूर्व नोएडा से आए एक व्यक्ति सैंपल विगत 22 जुलाई को पॉजिटिव मिला था। इससे संबंधित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। खुद पीड़ित ने अपने परिजनों का सैंपल लेने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि उसके पॉजिटिव आने के बाद उसके गांव को सील कर किए जाने से दुग्ध उत्पादकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। इस संबंध में सीएमओ डॉ.आरपी खंडूरी का कहना है कि जल्द ही पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की कांट्रेक्ट ट्रेसिंग कर उनके सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें