टनकपुर-चंपावत राजमार्ग में किरोड़ा पुल के पास सड़क किनारे पेड़ में धधकी आग।
- फोटो : TANAKPUR
चंपावत। जिले के बड़ोली क्षेत्र में जंगल में लगी आग आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच गई। आग की चपेट में आने से ग्रामीणों के घास के तीन लुट्टे जल गए।
ग्रामीणों के अनुसार जंगल में लगी आग मंगलवार को बड़ोली में आवासीय घरों के समीप तक पहुंच गई। आग की चपेट में आने से ग्रामीण खिलानंद थ्वाल के घास के तीन लुट्टे जल गए। ग्राम प्रधान गुणानंद थ्वाल, गिरीश चंद्र थ्वाल आदि ने पीड़ित ग्रामीण को मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। (संवाद)
सड़क किनारे पेड़ में लगी आग, अग्निशमन दल ने बुझाई
टनकपुर (चंपावत)। सोमवार की रात टनकपुर-चंपावत राजमार्ग पर किरोड़ा पुल के पास सड़क किनारे खड़े सूखे पेड़ में अचानक आग गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने फौरन मौके पर पहुंच कर आग बुझा दी। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी प्रकाश चंद्र पांडेय ने बताया कि रात करीब नौ बजे पुलिस ने किरोड़ा पुल के पास पेड़ में आग लने की सूचना दी। इस पर फायर यूनिट मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया । (संवाद)