फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में नौवां होली रंग महोत्सव का श्रीगणेश

विज्ञापन
लोहाघाट में शुरू हुए दो दिवसीय होली रंग महोत्सव में खड़ी होली का गायन करते होल्यार। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की ओर से नौवां होली रंग महोत्सव शुरू हो गया है। दो दिनी महोत्सव के प्रति होल्यारों में काफी जोश है। पहले दिन मंगलवार को रामलीला कमेटी, तीन गांव सुंई पऊ, बिशुंग, पाटनपाटनी और खटीमा के होल्यारों ने रिमझिम वर्षा के बीच होली गीतों की फुहारों को बरसाया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में मंगलवार को मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने इस महोत्सव को नशामुक्त रखकर विभिन्न गांवों के होल्यारों को एक मंच में लाकर परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए उपयोगी बताया।
रामलीला कमेटी के महिला और पुरुष होल्यारों ने गिरिजा सुत नंदन विघ्न हरो, सब घर मंगल काज करो..., मुरली मनोहर लाल प्रभु, तुम युग में अवतार भये, हरि धरें मुकुट खेलें होरी... से कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। तीन गांव सुंई पऊ के होल्यारों ने सीता राम को ब्याहुन सखियो चलो जनकपुर जाना है और ओ सुमिरो सीता राम, रम भज हरि भज राधे, कौन दिशा गढ़ लंका है रे कौन दिशा कैलाश... होली प्रस्तुत की। बिशुंग के होल्यारों ने ठाकुर मिलने आये सुदामा मुट्ठीभर चावल लेकर के... और ओ सुमिरो सीता राम रम भज हरि भज राधे..., पाटन-पाटनी के होल्यारों ने लंका देहों बचाय असुर मोहे राम मिलन कब आओगे... होली प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
विज्ञापन

आयोजन समिति ने अतिथियों और होल्यारों का रंग-अबीर लगाने के साथ गमझा भेंट कर स्वागत किया। महोत्सव में आने वाली हर होली टीम को नगर पंचायत की ओर से बर्तनों का सेट भेंट किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने संचालन किया। आयोजन में नगर पंचायत और व्यापार मंडल सहयोग दे रहे हैं। इस दौरान चेयरमैन गोविंद वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय, मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, अमित साह, दीपक सुतेड़ी, दीप जोशी, प्रकाश राय, कैलाश बगौली, जगदीश जोशी, भुवन गड़कोटी, शांति वर्मा, लता वर्मा, गीता मेहता, मीना, निर्मला अधिकारी, किरन पंगरिया, नवीन मुरारी, नवीन जोशी आदि थे।
इनके नेतृत्व में हुए होली गीत
लोहाघाट (चंपावत)। होली रंग महोत्सव शुरू होने से पहले विभिन्न गांवों से आई टीमों के संयोजक तय किए गए। तीन गांव सुंई टीम का नेतृत्व राजेश चौबे, सचिन जोशी, भुवन चौबे, रमेश खर्कवाल, बिशुंग टीम का नेतृत्व कैलाश फर्त्याल, रघुवर मुरारी, विष्णु मुरारी, राजू फर्त्याल, पाटनपाटनी टीम का नेतृत्व जगदीश पाटनी, सुरेंद्र पाटनी, मनोज करायत, प्रकाश बोहरा ने किया। इन संयोजकों के नेतृत्व में होली गीत हुए। सुंई की ओर से संयोजक राजेश चौबे की बेटी प्रिया चौबे ने ढोल बजाया। (संवाद)
होली रंग महोत्सव में आज ये टीमें करेंगी प्रदर्शन
बुधवार सुबह एक से दो बजे तक रामलीला कमेटी के महिला-पुरुष होल्यार, दो से तीन बजे तक होली कमेटी मऊ, तीन से चार बजे तक होली कमेटी बिस्ज्यूला, चार से पांच बजे तक होली कमेटी पऊ, पांच से छह बजे तक होली कमेटी फोर्ती और पांच से छह बजे हल्द्वानी के कलाकार होली गायन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें