फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से चंपावत जिले में तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/टनकपुर/बनबसा। चंपावत जिले में कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को तीन लोगों की मौत हो गई। इन तीनों कोरोना संक्रमित लोगों ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ा। मरने वालों में एक व्यक्ति खेतीखान और दो लोग टनकपुर क्षेत्र के हैं। वहीं बृहस्पतिवार को चंपावत जिले में 154 लोग संक्रमित आए।
विज्ञापन

इधर टनकपुर और बनबसा क्षेत्र मेें कोरोना संक्रमितों की संख्या कम नहीं हो रही है। शुक्रवार को टनकपुर व बनबसा क्षेत्र में 18 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 498 लोगों के आरटीपीसीओर सैंपल लेकर एसटीएच हल्द्वानी भेजे गए हैं। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि शुक्रवार को 28 लोगों के एंटिजन टेस्ट किए थे, जिनमें से 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। वहीं टूनेट टेस्ट में छह में से चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। बताया कि सभी संक्रमितों को घर में आइसोलेट रहने के आदेश दिए गए हैं। (संवाद)
कोविड कर्फ्यू से बाजार में सन्नाटा
चंपावत। कोविड कर्फ्यू से चंपावत बाजार में दो बजे बाद अमूमन सन्नाटा है। दो बजे बाद बेवजह घूमने वालों पर पुलिस सख्त तेवर अपना रही है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नियम तोड़ने वाले नौ लोगों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 138 कोरोना संक्रमित मिले
पिथौरागढ़। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बढ़ते मरीजों की संख्या चेतावनी दे रही है। शुक्रवार को जिले में जांच में 138कोरोना मरीज मिले हैं। इनमें 124 आरटीपीसीआर और 14 एंटीजन जांच में पॉजिटिव आए हैं। जबकि दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि 138 संक्रमित मिलने के बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 693 पहुंच गई है। बेस अस्पताल में 54 और जिला अस्पताल में 47 संक्रमितों का भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि लगातार संक्रमित मिलने के बाद स्थिति गंभीर होती जा रही है। लोगों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की जरूरत है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें