फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला अस्पताल में डेंगू के तीन मरीज भर्ती

Sat, 20 Sep 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज।संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में तीन डेंगू के मरीज भर्ती हो गए हैं। मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। अस्पताल में हर रोज दो मरीज डेंगू के लक्षण के इलाज के लिए आ रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. दीपक रावत ने बताया कि अस्पताल में हर रोज एक-दो मरीज डेंगू के लक्षण के इलाज के लिए आ रहे हैं। बताया कि अस्पताल में अभी डेंगू के तीन मरीज भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि तेज बुखार और सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, उल्टी, पेट दर्द, भूख न लगना, थकान, कमज़ोरी डेंगू के लक्षण हैं। मरीजों को चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। कहा कि डेंगू से बचाव के लिए आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें। पानी किसी स्थान पर ज्यादा दिन तक भरा न रहनें दें। घर में कीटनाशक का छिड़काव करें। बच्चों का पूरा शरीर ढककर रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें