फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सैय्यद बाबा की मजार पर तीन दिनी उर्स आज से

Thu, 12 Jun 2025 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। हिंदू-मुस्लिम की एकता की मिसाल नगर के हथरंगिया स्थित कालू सैय्यद बाबा की मजार पर शुक्रवार (आज) से तीन दिवसीय उर्स शुरू होगा। इसके लिए मेला कमेटी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उर्स में भाग लेने के लिए बाहरी स्थानों से जायरीन पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

कालू सैय्यद बाबा मजार के मुतवल्ली बाबा हशमत हुसैन ने बताया कि पहले दिन उर्स का आगाज कुरान शरीफ की तिलावत के साथ होगा। 14 जून की शाम को नगर लोहाघाट के स्टेशन बाजार, खड़ी बाजार, गांधी चौक और मीना बाजार होते हुए चादरपोशी का जुलूस कालू सैय्यद बाबा की मजार तक निकाला जाएगा। शाम को चादरपोशी के बाद रात में पूरनपुर पीलीभीत से कव्वाल बाबा की शान में कलाम पेश करेंगे।
उन्होंने बताया कि पिथौरागढ, डीडीहाट, चंपावत, खटीमा, जौलजीबी, टनकपुर आदि स्थानों से जायरीनों का आने का सिलसिला शुरू हो गया है जिनके लिए चादरपोशी के दिन लंगर की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि 15 जून को कुल शरीफ के बाद उर्स का समापन होगा। उर्स की तैयारियों में मेला कमेटी के अध्यक्ष जावेद, शाहिद, नजर, अब्दुल नाजिम, नावेद, कलीम, अनस, राशिद, नीशु खान, भूरा, मुन्ना, शोएब, सेफी, शैलू, मुनीर आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें