फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीठा साहिब में तीन दिवसीय जोड़ मेला शुरू

Sun, 27 May 2018 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
विज्ञापन
रीठा साहिब के जोड़ मेले का फीता काट उद्घाटन करते सीडीओ एसएस बिष्ट व पाटी की एसडीएम निर्मला बिष्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रीठा साहिब का तीन दिवसीय जोड़ मेला शुरू हो गया है। रविवार को मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट और पाटी की उप जिला मजिस्ट्रेट निर्मला बिष्ट ने मेले का उद्घाटन किया। नानकमत्ता कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की अध्यक्षता और उत्तर प्रदेश के गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा अजीत पाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में कहा गया कि सिख धर्म गुरुओं की सेवा और बलिदान की अद्भुत मिसाल होने से यह सबके लिए प्रेरणादाई है। सोमवार को मुख्य मेला होगा। मुख्य मेले में अमृतसर स्वर्ण मंदिर गुरुद्वारे के ग्रंथी भी शामिल होंगे।  
विज्ञापन


श्री गुरुग्रंथ साहिब के पाठ की लड़ी शुरू हुई। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के अलावा नानकमत्ता, हल्द्वानी, खटीमा, सितारगंज, काशीपुर सहित कई जगहों से संगत पहुंची। बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों ने रतिया व लधिया नदी के संगम पर स्नान कर गुरु के दरबार में मत्था टेका। संतों ने अमृतवाणी के अलावा रीठा साहिब गुरुद्वारे का इतिहास बताया। अखंड सबद-कीर्तन और लंगर चल रहा है। रीठा साहिब गुरुद्वारा के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने सभी का स्वागत किया। राजपाल सिंह, जोगिंदर पाल सिंह, बिट्टू, रंजीत सिंह, काला सिंह, रेशम सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 पहले दिन मेले में कई हजार तीर्थयात्रियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका। 1500 से अधिक बाइकों में सवार होकर लोग पहुंचे हुए हैं। एसडीएम ने पार्किंग सहित मेले की तमाम व्यवस्थाओं का मुआयना किया। इस बार ज्यादातर तीर्थ यात्री चंपावत के बजाय सूखीढांग-डांडा होते हुए रीठा साहिब पहुंच रहे हैं। जिससे करीब 75 किमी का फासला कम हो गया है।  
विज्ञापन


शिविर लगा विधिक जानकारी दी  
जोड़ मेले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कानूनी शिविर भी लगाया गया। पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) भुवन राम आर्या, हयात राम आर्या ने विभिन्न कानूनी जानकारियां दी। साथ ही नि:शुल्क कानूनी साहित्य भी वितरित किया गया।  
 
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगा
रीठा साहिब के जोड़ मेले में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अलावा गुरुद्वारे की ओर से लगे शिविर में सैकड़ों लोगों का इलाज किया गया। रीठा साहिब अस्पताल के डॉ.यश उपाध्याय, डॉ.सोनी और फार्मेसिस्ट दीपक गिरि गोस्वामी ने चिकित्सा परीक्षण किया। इसके अलावा नानकमत्ता की ओर से भी स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है।  
 
बुड़म में पहली बार लगा लंगर  
रीठा साहिब गुरुद्वारे में चल रहे मेले को टनकपुर से लेकर रीठा साहिब तक के 75 किलोमीटर मार्ग में कई जगह लंगर लगाकर सेवा चल रही है। बुड़म में पहली बार लंगर लगा। चल्थी, मुड़ियानी, पोखरी, जोश्यूड़ा, भिंगराड़ा आदि जगहों में लंगर लगाए गए हैं। इसके अलावा यहां तंदूर सेवा शुरू की गई है। इन लंगरों में लोगों को जलेबी और पकोड़ी प्रसाद के रूप में वितरित की जा रही है।  
 
मेले में नहीं बने अस्थाई शौचालय  
जोड़ मेले में हर साल अस्थाई शौचालय बनते थे, लेकिन इस बार तीर्थयात्रियों के लिए अस्थाई शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इस वजह से बाहर से आए यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। लोगों को खुले में शौच जाने को भी मजबूर होना पड़ रहा है। अलबत्ता गुरुद्वारे परिसर के शौचालयों से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें