लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना से सुरक्षा के चलते गुमदेश क्षेत्र का तीन दिनी चैतोला मेला सुरक्षा के चलते स्थगित कर दिया गया है। हालांकि परंपरा के अनुसार बृहस्पतिवार को मंदिर के पुजारी और पंडित ने चंदेवल स्थित चोखाम बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कराई।
मेला कमेटी अध्यक्ष दीवान सिंह ने बताया कि सुबह चमदेवल के चमू देव मंदिर को सैनिटाइज करके पूजा की गई। पूजा में सिर्फ मंदिर के पुजारी और पंडित ही रहे। अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों से घर पर ही चमू देवता की पूजा करने की अपील की।